इस एक्ट्रेस के कैंसर की खबर पता चलते ही अपने लोगों ने छोड़ दिया था साथ, परिवार ने भी दिया था धोखा

Manisha Koirala

Manisha Koirala on Cancer Days: मनीषा कोइराला, जिन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज हीरामंडी के साथ शानदार वापसी की है, उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्हें कैंसर का पता चला तो उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें छोड़ दिया था।

NDTV के साथ एक इंटरव्यू में, मनीषा ने कहा, उन्होंने उस कठिन समय के दौरान अपने दोस्तों और करीबी परिवार से रिजेस्क्शन मिला। उन लोगों ने उन्हें त्याग दिया। एक्ट्रेस ने बताया, "लोग किसी के दर्द के साथ बैठना नहीं चाहते हैं, अपना दर्द तो दूर की बात है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मेरे पास एक बहुत बड़ा कोइराला खानदान भी है। लेकिन फिर भी वहां कोई नहीं था। मेरा एक बड़ा परिवार है और हर कोई समृद्ध है अमीर वो लोग बड़ी आसानी से मेरे ट्रीटमेंट को अफॉर्ड कर सकते थे।"

इससे पहले, फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की कि इंडस्ट्री को ज्यादा फीमेल डायरेक्टर और राइटर्स की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या इंडस्ट्री में महिलाओं को उनका हक मिला है, एक्ट्रेस ने कहा, "एक गोल्डन एरा के दौरान, महिलाओं की बहुत जरूरी रोल थे। फिर एक समय ऐसा आया जब महिलाओं को डांस करना और सुंदर दिखना होता था, जो आज भी बिजनेस करने वाली फिल्मों में देखने को मिलता है। एक फीमेल एक्ट्रेस को अपने कंधों पर फिल्म चलाने के लिए, हमें ज्यादा फीमेल डायरेक्टर्स और राइटर्स की जरूरत है। तब और ज्यादा समानता होगी।"

अपनी खुद की फिल्मों के बारे में बात करते हुए और यह पूछे जाने पर कि वह कौन सी फिल्म दोबारा करना चाहती हैं, एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मुझे जिन फिल्मों में काम करना पसंद था, मैं उन्हें वैसे ही छोड़ दूंगी। उसी ऊर्जा और जादू को दोबारा बनाना मुश्किल है, यही वजह है कि इतने सारे रीमेक फेल हो गए हैं। जो कुछ भी पूरा किया गया है, मैं उसे छूना नहीं चाहती। समय के साथ, सब कुछ चलता रहता है, यहां तक कि इंसान का मन भी।"

Read more about: manisha koirala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X