शाहरूख सलमान के बिना ही ब्लॉकबस्टर थीं ये हीरोइन, अब होगा कमबैक
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड का वो साल कौन भूल सकता है जब हम आपके हैं कौन आई थी। इस साल इस फिल्म को कड़ी टक्कर देकर पस्त करने वाली फिल्म थी 1942 अ लव स्टोरी और उसकी हीरोइन मनीषा कोइराला के साथ अनिल कपूर का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। मनीषा कोईराला ने 1991 में सुभाष घई की सौदागर से डेब्यू किया था और आते ही वो सुपरस्टार हो गई थीं।
मनीषा कोइराला लम्बे समय बाद फिल्मों में कमबैक कर रही है। मनीषा की फिल्म 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के निर्देशक रोहित कौशिक है। मनीषा की कमबैक मूवी में उनके साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनेता गुलशन ग्रोवर और इनके साथ ही ऋषिका भटृ,दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
[21 years ago: सलमान सुपरस्टार, हीरोइन बिन शाहरूख, क्या कर रहे थे बाकी!]
गौरतलब है कि 1942 अ लव स्टोरी, क्रिमिनल, बॉम्बे जैसी फिल्मों से मनीषा कोईराला ने अपनी अमिट पहचान बनाई। लेकिन फिर एक दौर आया जब khans के साथ उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। दिल से और खामोशी द म्यूज़िकल भले ही बेहतरीन फिल्म थी पर बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म बीते जमाने को याद दिला सकती है। क्योंकि इस फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
