..................... Manisha Koirala | Ram Gopal Verma | Horror Movie | Comebacke in Bollywood | मनीषा कोईराला | रामगोपाल वर्मा | हॉरर मुवी | बॉलीवुड में वापसी - Hindi Filmibeat

मनीषा कोईराला बनेंगी दो बच्चों की मां

manisha koirala
मनीषा कोईराला को आज रामगोपाल वर्मा ने सहारा दे दिया है। वह जल्द ही रामू की एक हॉरर फिल्म के रिमेक में नजर आने वाली हैं। रामू ने मनीषा को उस वक्त पर सहारा दिया है जब बॉलीवुड में उन्हें कोई नहीं पूछ रहा।

आज जब यह तय हो चुका है कि नेपाली ब्यूटी फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं तो हर किसी के जहन में एक सोच यह है कि कहीं रामू ने उन्हें अपनी फिल्म घोस्ट का रोल तो नहीं दे दिया। इस सोच के पिछे यही तर्क है कि इतने साल के बाद मनीषा को कई देखना पसंद करेगा भी या नहीं।

मनीषा के रोल के बारे में रामू का कहना है कि मनीषा इस फिल्म में भूत नहीं बनने वाली हैं। वह इस फिल्म में दो बच्चों की मां के रूप में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि मनीषा इससे पहले भी रामू की फिल्म कंपनी में काम कर चुकी हैं।

मनीषा की फिल्मी पर्दे पर वापसी की खबरें ऐसे समय पर आ रहीं हैं जब बॉलीवुड में हर कोई यह सोचने लगा था कि मनीषा का फिल्मी कैरियर चौपट हो चुका है और वह आज जिस हाल में हैं उन्हें कोई भी अपनी फिल्म में रोल नहीं ऑफर करना चाहेगा।

मनीषा ने 44 साल पूरे कर लिये हैं। उन्होंने 2010 में एक नेपाली बिज़नेसमेन के साथ शादी की और फिर फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में उठा पटक का दौर शुरू हो गया और फिर मनिषा ने उनसे उबरने के लिए शराब का सहारा ले लिया। लेकिन आज वो सब कुछ भूला कर अपने फिल्मी कैरियर पर ध्यान दे रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X