..................... Manisha Koirala | Ram Gopal Verma | Horror Movie | मनीषा कोईराला | रामगोपाल वर्मा | हॉरर मुवी - Hindi Filmibeat

निराश हो चुकी मनीषा को रामू ने दिया सहारा

manisha koirala
नेपाली राजघराने से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड की एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने फिल्मों में वापसी करने का ऐलान कर दिया है। काफी समय से उनकी जिंदगी में काफी उथल पुथल मची थी। ना तो उनकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छे से चल रही थी और ना ही पर्सनल।

लाइफ में इतनी सारी परेशानियों के चलते मनीषा ने खुद को शराब के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उनकी सेहत पर भी इसका बुरा असर दिखने लगा था। कुछ समय पहले मनीषा ने शराब पीकर काफी हो हल्ला भी किया था। जिसके बाद उन्हें बड़ी ही मुश्किल से घर पहुंचाया गया था।

पर्सनल लाइफ में कड़वाहट आ जाने के बाद पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस अपने पति से अलग मुंबई में ही रह रही है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को संभालने के लिए अध्यात्म का भी सहारा लिया और कुछ दिन आश्रम में भी बिताए। आज मनीषा ने खुद को संभाल लिया है और उनके फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस जल्द ही निर्देशक रामगोपाल वर्मा की एक हॉरर फिल्म के सीक्वल से अपनी दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं।

उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वह इन दिनों नियमित रूप से जिम जा रही हैं और योगा भी कर रही हैं। वह बिल्कुल नए लुक में दर्शकों के सामने आना चाहती हैं। वह रामू के साथ पूरे 10 साल बाद काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इससे मनीषा ने साल 2002 में रामू की फिल्म कंपनी में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X