29 सालों से इस एक्ट्रेस से दुश्मनी का रिश्ता निभा रही ऐश्वर्या राय जरा सी बात पर खफा हो गई बच्चन परिवार की बहू

Manisha Koirala , Aishwarya Rai

मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 90 के दशक में काफी हिट फिल्मों में काम कर बहुत ही ज्यादा सुर्खियां प्राप्त की। बता दें कि दोनों की ही खूबसूरती के हर तरफ चर्चे बने रहते हैं। लेकिन मनीषा कोइराला ने फिल्मी दुनिया में 1991 में सुभाष घोष द्वारा निर्देशित फिल्म से शुरुआत की। भैया कर्म ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो उन्होंने 1997 में आई 'प्यार हो गया' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि दोनों ही हसीनाओं ने एक साथ में कभी भी काम नहीं किया है। इसके बावजूद भी दोनों के बीच में आपसी झगड़े हुए और इसी वजह से वह दोनों काफी सुर्खियों में भी आई।

राजीव मूलचंदानी थे ऐश्वर्या के क्रश

दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन और मशहूर मॉडल और एक्टर कहे जाने वाले राजीव मूलचंदानी के अफेयर की चर्चा मनीष कोइराला ने खुद की थी। दरअसल 1994 में मनीषा कोइराला ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने दर्द का जिक्र सभी के सामने किया। जहां पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या का पहला प्यार सलमान खान थे, ये पूरी तरह से सच नहीं है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि सलमान खान को डेट करने से पहले ऐश्वर्या, मॉडल राजीव मूलचंदानी को अपना क्रश मानती थी। यह तब की बात है जब ऐश्वर्या मॉडलिंग की दुनिया में करियर बना। राजीव रीमॉडलिंग वर्ल्ड में काफी फेमस है। लेकिन बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड बन गई और फिल्मों में आई तो उन्होंने राजीव से ब्रेकअप कर लिया। बाद में राजीव और मनीषा एक दूसरे को डेट करने लगे।

मनीषा ने पढ़े थे ऐश्वर्या और राजीव के लव लेटर

मनीषा कोइराला ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि राजीव और उनकी नजदीकियां बढ़ी। लेकिन एक्ट्रेस के जीवन में ऐश्वर्या के कारण काफी ज्यादा उथल-पुथल मच गई। मनीषा कोइराला ने 1994 में एक मैगजीन को इंटरव्यू देते वक्त इस बात का खुलासा किया कि वह राजीव को डेट कर रही हैं। यहां तक की एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उन्होंने राजीव और ऐश्वर्या के लव लेटर पढ़े। जिन्हें खुद राजीव ने एक्ट्रेस के लिए लिखा था।

मनीषा के दावों से ऐश्वर्या की बिखरी जिंदगी

मनीषा कोइराला का यह इंटरव्यू देख ऐश्वर्या काफी ज्यादा परेशान हो गई थी। इस इंटरव्यू के कारण ऐश्वर्या की रातों की नींद जैसे मानो उड़ गई हो। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन दिनों ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रही थी और मनीषा पहले से ही बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी थी। दोनों के बीच इस झगड़े को लोगों ने भी काफी इंजॉय किया और तकरीबन मनीषा के इंटरव्यू के 5 साल बाद ऐश्वर्या ने इस बात को लेकर खुलासा किया और अपना गुस्सा भी दिखाया।

ऐश्वर्या का 5 साल बाद फूटा गुस्सा

जिसके बाद में ऐश्वर्या राय ने 1999 में एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि मनीषा की सारी बातें पूरी तरीके से बकवास है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि मनीषा के इन दावों के कारण उनकी इमेज काफी खराब हुई थी। ऐश्वर्या ने इस इंटरव्यू के दौरान राजीव और अपने रिलेशनशिप पर भी कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त थे।

Read more about: manisha koirala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X