तस्वीरों में: इलाज के लिए मनीषा यूएस रवाना

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोईराला को हाल ही में बेहोशी की अवस्था में मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था अब खबर है कि अपने इलाज के लिए मनीषा शनिवार की रात ही यूनाइटेड स्टेट्स के लिए रवाना हो गयीं हैं। उनके साथ उनके माता पिता और उनके भाई हैं। मनीषा को ओवेरियन कैंसर की आशंका बताई जा रही है। लेकिन मनीषा का इलाज कर रहे डॉक्टर और मनीषा के परिवार वालों ने मनीषा की बीमारी पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है और कहा है कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है।

दो दिन पहले 28 नवंर को ही मनीषा कोईराला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में ले जाया गया था। वहां पर उनके कई टेस्ट किये गये और शुक्रवार को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जसलोक के प्रवक्ता कृष्णकांत ने कहा "मनीषा को शुक्रवार को ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है लेकिन उन्होंने अपनी तबियत को लेकर कुछ भी सार्वजनिक ना करने का अनुरोध किया है। इसलिए हमें उनकी बीमारी को लेकर कुछ भी कहने की इजाजत नहीं है।" मनीषा की भाभी ने उस वक्त ये कहा कि वो लोग मनीषा को लेकर यूनाइटेड स्टेट्स जाने की सोच रहे हैं और वहां पर उनका आगे का इलाज कराया जाएगा। अभी किसी भी अस्पताल के बारे में कुछ फाइनल नहीं किया गया है कि कहां पर मनीषा का इलाज होगा। साथ ही उन्होंने भी कहा कि मनीषा की बीमारी उनका व्यक्तिगत मामला है इसे लेकर वो कुछ भी नहीं कह सकतीं।

ऐसा कहा जा रहा है कि ज्यादा शराब और सिगरेट पीने की वजह से मनीषा को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फिल्हाल इस खूबसूरत अभिनेत्री की सलामती की दुआ हर कोई कर रहा है। इससे पहले भी कई बड़े सेलिब्रिटीज गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुके हैं लेकिन उन सभी ने काफी हिम्मत दिखाकर बीमारी को हरा दिया। अब सभी की यही दुआ है कि मनीषा भी इस गंभीर बीमारी को हराकर खुद को जिता दें। फिल्हाल आइये दिखाते हैं आपको यूनाइटेड स्टेट्स जाते समय मनीषा की कुछ तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X