मनीषा एक अच्छी फाइटर है, कैंसर से जरूर जीतेगी..
नैसर्गिक सुंदरता की मल्लिका मनीषा कोईराला इन दिनों अमेरिका में ओवेरियन कैंसर से जूझ रही है। पहले उनकी सर्जरी गुरूवार यानी कल होने वाली थी लेकिन अब सोमवार को होगी क्योंकि डॉक्टरों को उनके और टेस्ट कराने थे।
जब से मनीषा की बीमारी की खबर आयी है तभी से उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा है, जैसे मनीषा को दारू पीने की आदत है वो जरूरत से ज्यादा अकेली हो गयी हैं इसलिए वो बीमार हो गयीं, वगैरह..वगैरह। लेकिन फिल्मी कलाकारों की राय मनीषा के बारे में कुछ और है।
बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर ने कहा है कि मनीषा एक बेहद ही सुंदर और मजबूत महिला हैं वो अपनी इस लड़ाई से जरूर बाहर आ जायेंगी। वो मेरे घर के पास में ही रहती है, इसलिए अक्सर मेरा उनसे मिलना-जुलना हो जाता है वो जब भी मुझे मिलती है, मैं हमेशा उनको एक अलग अंदाज में देखता हूं। मुझे यकीन है कि कैंसर के इस मकड़ जाल से भी वो बड़े आराम से निकल आयेंगी, मैं ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि वो उन्हें जल्द ठीक होने में मदद करें।
इससे पहले मनीषा ने पहली बार अपने रोग की पुष्टि की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें कैंसर है, जब उन्होंने यह बात सुनी थी तो एकदम से चौंक गयी थीं। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं। लेकिन आपलोगों की शुभकामानाओं और दुआओं की वजह से अब मैं ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मैं अब अच्छे लोगों के बीच में और अच्छे लोगों के साथ हूं। जिंदगी का हर लम्हा आश्चर्य भरा है इसलिए मेरे लिए दुआ कीजिये।

Click it and Unblock the Notifications












