नए अवतार में दिखेंगी मनीषा कोइराला
कई सालों से मनीषा कोइराला के बारे में कोई खबर सुनाई नही दे रही है। इस नेपाली बाला ने हाल की कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्में कब आई और चली गई पता ही नही चला।
मनीषा हार नही मानने वाली है। आने वाली फिल्म चेहरे में मनीषा एकदम नए लुक में नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए मनीषा ने काफी मेहनत की है। मनीषा ने जिम में भी काफी समय बिताया है।
इस फिल्म के अलावा मनीषा के पास दो पैसे की धूप चार आने की बारिश में दिखाई देंगी। इस फिल्म से दीप्ती नवल निर्देशन की दुनियां में कदम रखने जा रही है। एक और फिल्म एक सेकेण्ड जो जिंदगी बदल दे में मनीषा जैकी श्राफ के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











