कैंसर के बाद पीलिया से भी जंग जीतने में लगीं मनीषा

लगता है कि खूबसूरत मनीषा कोईराला को किसी की नजर ही लग गयी है तभी तो कैंसर जैसे भयानक बीमारी से लड़ने के बाद भी स्वास्थ्य उनका सही नहीं है। खबर आयी हैं कि कैंसर युद्द में विजयी हुईं मनीषा कोईराला इन दिनों पीलिया से ग्रसित हैं। इस बात की जानकारी मीडिया को मनीषा के प्रबंधक सुब्रतो घोष ने दी जिनके मुताबिक मनीषा आराम कर रही हैं। वह ठीक हैं और बहुत हद तक स्वस्थ हो चुकी हैं।

मालूम हो कि अपनी जानलेवा बीमारी पर फतेह हासिल करने वाली मनीषा जीवन के प्रति निराश नहीं बल्कि उत्साहित हैं।कैंसर से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए मनीषा ने हाल ही में कहा था, "अगर हम कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं।" कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देने वाली इस अभिनेत्री ने इस धारणा को अस्वीकार कर दिया कि 'कैंसर लाइलाज है।'

मनीषा ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। वह स्वयं को 'कैंसर योद्धा' कहती हैं।

उन्होंने कहा था, "लोगों की नजर में कैंसर का मतलब मौत होता है। नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं, ऐसे तमाम लोगों को जानती हूं जिन्हें कैंसर हुआ, इसका निदान हुआ और वर्तमान में वे ठीक हैं। आइए, हम हर तरह की चुनौतियों से युद्ध करें।" उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने और जैविक भोजन लेने पर जोर दिया था ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X