मनीषा ने कहा..यारों सब दुआ करो...
बॉलीवुड की सुंदर नेपाली बाला मनीषा कोईराला ने पहली बार अपनी बीमारी को लेकर चु्प्पी तोड़ी है। मनीषा ने पहली बार फेसबुक पर लिखा है कि उन्हें कैंसर है, जब उन्होंने यह बात सुनी थी तो एकदम से हैरान रह गयी थीं। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं। लेकिन आप सबकी शुभकामानाओं और दुआओं की वजह से अब मैं ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मैं अब अच्छे लोगों के बीच में अच्छो लोगों के साथ हूं। जिंदगी का हर लम्हा आश्चर्यभरा है इसलिए मेरे लिए दुआ कीजिये।
खबर है कि मनीषा की सर्जरी आज होने वाली थी लेकिन अब डॉक्टरों को कुछ और टेस्ट देखने है इसलिए अब सर्जरी 10 दिसंबर को होगी।
आपको बता दें कि 28 नवंबर को मनीषा को बेहोशी की हालत में जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से खबर आयी कि उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया है लेकिन मनीषा और मनीषा के परिवार वालों की ओर से इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी उसके बाद मनीषा जसलोक अस्पताल से छु्ट्टी पाकर अमेरिका के लिए तुंरत रवाना हो गयीं।
आपको बता दें कि जैसे ही मनीषा की बीमारी की खबर प्रकाश में आयी वैसे ही लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके लिए दुआ मांगनी शुरू कर दी। ऐसे ही मनीषा के बड़े फैन लखनऊ के नवीन कुमार ने ट्विटर पर लिखा है कि भगवान मनीषा को भला-चंगा कर दो, वो मेरी फेवरट सितारों में से एक रही है। गेट वेल सून मनीषा डियर। वो युवराज की ही तरह ठीक होकर फिर से हमारे बीच में पूरी तरह से स्वस्थ होंगी।
बेहद खूबसूरत और संजीदा अभिनेत्री मानी जाने वाली मनीषा 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल थीं। मनीषा ने 1990 में फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। मनीषा ने बॉम्बे, 1942 लव स्टोरी, अग्निसाक्षी, गुप्त, अकेले हम अकेले तुम, दिल से, मन और लज्जा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो रामगोपाल वर्मा की भूत रिटर्न्स में नजर आयी थीं।

Click it and Unblock the Notifications












