इस हसीना को बॉलीवुड में मिला था मनहूसियत का टैग, डायरेक्टर ने कह दिया था वाहियात एक्ट्रेस

मनीषा कोइराला बॉलीवुड में एक जानी-मानी अदाकारा के तौर पर जानी जाती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ नेपाली और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन काम किया है। यहां तक कि उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और नेपाली भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी और बंगाली भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे।
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं मनीषा
बता दें कि मनीषा कोइराला एक मशहूर राजनीतिज्ञ प्रकाश कोइराला की बेटी है। जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तो हर कोई उनकी मासूमियत पर अपना दिल हार बैठा था। बता दें कि मनीषा के भाई सिद्धार्थ कोइराला भी एक एक्टर है और उनके परिवार में ऐसे बहुत सारे सदस्य हैं जो कि राजनीति से जुड़े हुए हैं। यहां तक कि मनीषा कोइराला के दादा बिश्वेश्वेर प्रसाद कोइराला 50 से 60 तक के दशक में नेपाल के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।इतना ही नहीं मनीषा वाराणसी में अपने ननिहाल में रहा करती थी और दसवीं बोर्ड परीक्षा के ब्रेक के वक्त में उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म 'फेरी भेटौला' में काम किया। वह भले ही एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती है लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी पहचान खुद कायम की।
डॉक्टर बनना चाहती थी मनीषा कोइराला
बताया जाता है कि मनीषा कोइराला डॉक्टर बनना चाहती थी और इसीलिए वह दिल्ली में चली गई। जहां पर उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए और बाद में उन्होंने पूरी तरीके से मन बना लिया कि उन्हें एक्टिंग पर फोकस करना है। जिस वजह से वह मुंबई आकर शिफ्ट हो गई और अभिनय में अपना हाथ भी आजमाया। लेकिन इसी इंडस्ट्री में उन्हें एक मशहूर डायरेक्टर ने मनु कह दिया था। इतना ही नहीं मनीषा कोइराला ने सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से अपने बॉलीवुड डेब्यू किया।
मनीषा कोइराला की एक के बाद एक फिल्म हुई फ्लॉप
जिसके बाद में मनीषा कोइराला ने 1991 में 'फर्स्ट लव लेटर' में भी दिखाई दी। जिसके बाद 'अनमोल' और 'धनवान' जैसी फिल्मों में भी उन्हें देखा गया। लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और जिसके बाद में निर्माता उन्हें फिल्मों के लिए बेहूदा मानने लग गए थे। मनीषा कोइराला को जाने-माने प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने काफी तीखे शब्द कह दिए थे और तमाम फिल्में रिलीज भी नहीं हो पाई थी।
डायरेक्टर ने स्क्रीन टेस्ट के दौरान एक्ट्रेस को कहा वाहियात
इन सबके बाद में मनीषा कोइराला ने 1994 में चोपड़ा की फिल्म 1942: A Love Story में काम किया और इसी फिल्म की स्क्रीन टेस्ट के दौरान मनीषा को स्टूपिड एक्ट्रेस यानी की वाहियात कह दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के बलबूते पर कामयाबी हासिल की। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने पहले स्क्रीन टेस्ट है मैं मनीषा कोइराला को रिजेक्ट कर दिया और वाहियात एक्ट्रेस कहा। लेकिन वही दूसरे ऑडिशन के दौरान उनकी परफॉर्मेंस उन्हें इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि माधुरी दीक्षित को छोड़ उन्होंने मनीषा को इस फिल्म में कास्ट कर लिया।
मनीषा कोइराला का 2 साल में ही हुआ तलाक
मनीषा कोइराला की यह फिल्म काफी ज्यादा हिट चली गई थी और आपको बता दें कि एक्ट्रेस को माधुरी दीक्षित का हमशक्ल भी कहा जाता है। लेकिन अगर हम मनीषा कोइराला के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने शादी की और 2 साल के बाद में उनका तलाक हो गया जिसे सुन हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया था। लेकिन बाद में एक्ट्रेस को पता चला कि उन्हें डिंबग्रंथि कैंसर है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर मुश्किल से सामना किया। आज वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हुई नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











