मनीषा संग दोस्ती की तो अब निभा रहे हैं सलमान

ज्ञात हो कि सलमान खान ने मनीषा कोईराला के साथ कई फिल्में की है संगदिल सनम, मझदार और खामोशी। खामोशी फिल्म काफी हिट हुई लेकिन बाकी फिल्में कुछ खास नहीं चलीं। तभी से सलमान खान और मनीषा की काफी अच्छी दोस्ती हो गयी थी। लेकिन इनकी दोस्ती ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रही। अब जबकि मनीषा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं तो सलमान भी अपनी दोस्त के ऐसे मुश्किल समय में उनका साथ देना चाहते हैं।
दूसरी तरफ गोविंदा के साथ भी मनीषा कोईराला ने एक फिल्म महाराजा की है। गोविंदा भी मनीषा के दोस्तों में शामिल हैं। दोनों एक्टर लगातार अमेरिका में सर्जरी करा रही मनीषा के परिवार वालों से जुड़े हुए हैं और दोनों एक्टर उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश भी कर रहे हैं। खुशी की बात है कि बॉलीवुड में मनीषा के कई अच्छे दोस्त हैं जो ऐसे वक्त में उनका साथ दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मनीषा की पहली सर्जरी हुई है जो सफल रही।


Click it and Unblock the Notifications