अब मनीषा कोइराला को नहीं चाहिए तलाक

40 वर्षीय मनीषा इन दिनों सोमवार से गोवा में शुरू हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह फेसबुक पर टिप्पणी की थी कि वह विवाह के केवल चार महीने बाद ही तलाक लेने पर विचार कर रही थीं। उनकी इस टिप्पणी के बाद से ही नेपाल और भारत दोनों ही जगहों पर उनके सम्भावित तलाक की चर्चा थी।
उन्होंने महोत्सव के लिए गोवा रवाना होने से पहले यहां 'कांतिपुर' दैनिक से कहा था कि वह नेपाल में अपने बॉलीवुड साथियों जैकी श्रॉफ, डैनी डेनजोंग्पा और गुलशन ग्रोवर के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा था कि उनके काठमांडू में अस्थाई तौर पर अपने माता-पिता के घर रहने की वजह उनकी अस्वस्थता थी न कि वैवाहिक मनमुटाव।
मनीषा के परिवार ने भी मंगलवार को उनका विवाह टूटने की अफवाहों को नकार दिया है। मनीषा के पिता व पूर्व मंत्री प्रकाश कोइराला ने स्थानीय मीडिया से कहा कि तलाक की खबरें आधारहीन हैं। पहले उनके विवाह की अटकलें लगाई जा रही थीं और अब उनके तलाक की अफवाहें हैं। मनीषा कहती हैं कि जब उन्होंने फेसबुक पर टिप्पणी की थी तब वह थोड़ी नाराज थीं इसीलिए उन्होंने ऐसा किया।


Click it and Unblock the Notifications











