मनीषा को मिली अस्पताल से छुट्टी, अमेरिका में कराएंगी इलाज

Manish Koirala
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मनीषा कोईराला को अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी मिल गयी। जसलोक अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि मनीषा अब पहले से बेहतर हैं लेकिन उनकी बीमारी के बारे में अभी कुछ भी नहीं बताया जा सकता क्योंकि मनीषा ने साफ तौर पर उनकी बीमारी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक करने को मना किया है। दूसरी तरफ मनीषा के परिवार के एक सदस्य ने ये कहा है कि मनीषा को यूएस ले जाने का विचार किया जा रहा है वहां उनका इलाज कराया जाएगा।

जसलोक अस्पताल के प्रवक्ता कृष्णकांत ने कहा "मनीषा को शुक्रवार सुबह छुट्टी दे दी गई। उन्होने अपनी तबियत के बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किये जाने के लिए अनुरोध किया है इसलिए मुझे इस बारे में कुछ भी कहने की अनुमति नहीं है।" इसके बाद मनीशा की भाभी ने कहा "हम लोग यूनाइटेड स्टेट्स जाने की सोच रहे हैं। अभी हमने अस्पताल को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। हम अभी भी ढूंढ़ रहे हैं।"

मनीषा की बीमारी को लेकर मनीषा के घर वालों ने भी किसी प्रकार की कोई सूचना देने से मना किया है। उनका कहना है कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है इस बात को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जसलोक में मनीषा के कई टेस्ट किये गये और बाद में मनीषा को छुट्टी दे दी गयी। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं भले ही मनीषा के परिवार वाले मनीषा की बीमारी को लेकर चुप्पी साधे हुए हो लेकिन सच तो यही है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है।

ये खबर तो पहले ही आ चुकी है कि उन्हें कैंसर है लेकिन इस बात की कोई पुख्ता जानकारी ना मिलने की वजह से अभी कुछ भी कहना गलत होगा। फिल्हाल उन्हें अमेरिका ले जाने की बात सुनने के बाद ये तो कहा ही जा सकता है कि मनीषा को कोई गंभीर बीमारी है इसीलिए उनकी बीमारी पर कोई टिप्पणी करने से बच रहा है। खैर हम यही दुआ करते हैं कि मनीषा जल्द ले जल्द ठीक होकर वापस फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X