मनीषा कोइराला को आ रही थी खांसी, कोविड 19 का टेस्ट करवाने पर ये आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस से काफी समय से देश लड़ रहा है और आए दिन किसी ना किसी तरह की बुरी खबर सामने आती रहती है। कोरोना काल में देश में लगभग सारी व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो चुकी हैं और इस समय हर चीज को दोबारा पटरी पर लाने को लेकर काम शुरु कर दिए गए हैं। लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मनीषा कोइराला की जिन्होने हाल ही में अपना कोविड टेस्ट करवाया था।
दरअसल उनको काफी समय से खांसी की समस्या था। अब मनीषा कोइराला की रिपोर्ट आ गई है और इसकी जानकारी उन्होने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए दी है।

फैंस के लिए अच्छी बात है कि मनीषा कोविड 19 पॉजिटिव नहीं निकली हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। मनीषा कोइराला ने लिखा है.. 'मुझे मामूली खांसी आई थी। हालांकि इस बात ने मुझे काफी डरा दिया था। इसलिए मैंने कोविड टेस्ट करवाया...यह टेस्ट निगेटिव आया।'


Click it and Unblock the Notifications











