सालों पहले हुईं थी गायब, अब फिल्मों में फिर से दिखेंगी ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड के दरवाजे कभी किसी टैलेंट के लिए बंद नहीं होते। बॉलीवुड में कभी मजबूत जगह बना चुकीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। आपको बता दें, मनीषा कोइराला ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लिया था।

कभी इलू इलू गाने से लाखों दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली मनीषा कोइराला राजकुमार संतोषी की फिल्म से कमबैक कर सकती हैं। मनीषा कोइराला न्यूयॉर्क से अपने गर्भाशय के कैंसर का इलाज करा कर मुंबई लौट आई हैं और इन दिनों फिल्मों के स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त हैं। खबर है कि वह बहुत जल्द इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं।
साल 1991 में सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर' के साथ मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में कदम रखा था। मनीषा ने अंतिम बार साल 2012 में रिलीज फिल्म ‘भूत रिटर्नस' में छोटी सी भूमिका निभाई थी।
आपको बता दें, चर्चा है कि मनीषा और राजकुमार संतोषी के बीच ‘जिसने लाहौर नहीं देख्या' नाटक को लेकर बात चल रही है। मनीषा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि हां संतोषी के साथ उनकी कुछ बैठकें भी हुई है। लेकिन इस पर ज्यादा टिप्पणी करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि मनीषा को फिल्म की कहानी पसंद आई है और सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications