ईलू ईलू गर्ल मनीषा के लिए चल पड़ा दुआओं का सिलसिला

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मनीषा कोईराला को कल बेहोशी की हालत में मुंबई के अस्ताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बताया गया कि मनीषा को ओवेरियन कैंसर है हालांकि मनीषा के घरवालों ने इस खबर पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है लेकिन फिर भी मीडिया में ये खबर आ रही है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा है कि मनीषा को ओवरी कैंसर है।

मनीषा के फैन्स ने ट्विटर, फेसबुक जैसे सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मनीषा के लिए दुआएं मांगने का सिलसिला शुरु हो चुका है। कल जब मनीषा को मुंबई के जसलोग अस्पताल में भर्ती कराया गया तब वो अकेली थीं लेकिन बाद में ये खबर सुनने के बाद उनकी मम्मी, पापा और भाई भी अस्पताल में आ गये। मनीषा कोईराला कुछ समय पहले ही वापस इंडिया आई हैं। बताया गया कि मनीषा और उनके पति के बीच कुछ परेशानियां चल रही हैं और वो दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

कुछ समय पहले ही ये खबर भी आ रही है कि मनीषा सेलफोन से अपने दोस्तों को अपनी सलामती की दुआ मांगने की गुजारिश कर रही हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने बनारस में रह रहे अपेन एक करीबी दोस्त को मैसेज भेजा है प्लीज प्रे एंड आई विल बी फाइन (मेरे लिये दुआ करिये और मैं ठीक हो जाउंगी)। ज्ञात हो कि मनीषा कोइराला ने अपने बचपन के कुछ साल बनारस में बिताए हैं। खैर आइये दिखाते हैं आपको कि मनीषा के ट्विटर फैन्स उनके लिये क्या क्या दुआएं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X