मनीषा कैंसर फ्री, फैन्स टेंशन फ्री
मनीषा कोईराला जो कि पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रही थीं अब बिल्कुल ठीक हैं और कैंसर से बाहर निकल चुकी हैं। मनीषा कोईराला के परिवार वाले जितना इस बात से खुश हैं उतना ही उनके फैन्स भी हैं। मनीषा कोईराला ने अपने कैंसर ठीक होने की बात सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिये अपने फैन्स से बांटी है। मनीषा कोईराला के इस पोस्ट को देखकर हर कोई खुश है खासतौर पर उनके फैन्स जो कि आज भी मनीषा के सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौट आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके फैन्स का कहना है कि उन्हें हमेशा से ही ये पता था कि मनीषा एक ग्रेट फाइटर हैं और वो जल्दी ही कैंसर से लड़कर वापस आएंगी।
मनीषा कोईराला के ठीक हो जाने से सिर्फ उनके फैन्स ही नहीं बल्कि मनीषा के बॉलीवुड में मौजूद दोस्त भी काफी खुश हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज जो कि मनीषा के करीबी रहे हैं और जिन्होंने मनीषा कोईराला के साथ काम भी किया है भी मनीषा के वापस लौट आने से बेहद खुश हैं। मनीषा कोईराला को पिछले ही साल अचानक से चक्कर आ जाने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उस वक्त मनीषा कोईराला के कैंसर की बात सभी से छिपाई भी जा रही थी। लेकिन फिर भी ये बात हॉस्पिटल से बाहर निकल गयी कि मनीषा को ओविरियन कैंसर है।
हालांकि मनीषा के घरवालो तक ने मीडिया से इस बारे में बात करने से इंकार कर दिया था। अब मनीषा पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा है जिन्होंने मनीषा की बीमारी के वक्त उन्हें अपनी ढेर सारी दुआएं भी दी थीं।
मनीषा कोईराला के ठीक हो जाने से लोग कितने खुश हैं आइये दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications