भूत में मुख्य किरदार निभाएंगी मनीषा कोईराला
अपनी शादी शुदा जिंदगी से निराश हो चुकीं मनीषा कोइराला 2003 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म भूत के सीक्वल से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरूआत कर रही है। वह इससे पहले नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म आई एम में नजर आईं थीं।
रामू ने कहा कि मनीषा ने फिल्म करने के लिए हां कर दी है। वह भूत का सीक्वल है। फिल्म में मनीषा का एक ही रोल है, लेकिन वह प्रमुख है। वर्मा की माने तो जहां भूत एक प्रेत-आत्म से प्रभावित घर में रहने वाले जोड़े की कहानी थी, वहीं सीक्वल एक छह वर्षीय बच्चे के बारे में है।
उन्होंने कहा भूत के सीक्वल की एक अलग कहानी है। फिल्म एक छह साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। मैं अभी फिल्म के बारे में अधिक बात नहीं कर सकता। फिल्म की शूटिंग आल्यना नाम की एक युवती के साथ शुरू हो चुकी है। दक्षिण की फिल्मों की अभिनेत्री मधुशालिनी भी इस सीक्वल का हिस्सा हैं लेकिन मुख्य अभिनेता का नाम अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है।
फिल्म में 3 डी तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह फिल्म अगस्त माह के अंत तक रिलीज होगी। भूत में अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर प्रमुख भूमिकाओं में थे।


Click it and Unblock the Notifications