दो साल बाद मनीषा कोइराला और सम्राट ने तोड़ा शादी का बंधन

Manisha Koirala and Samrat Dalal
मुंबई। 1942 ए लव स्टोरी, गुप्त, अग्निसाक्षी और बॉम्बे जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने दो साल साथ में बिताने के बाद आखिरकार अपने पति सम्राट दलाल के साथ तलाक ले लिया। मनीषा के दोस्त ने बताया "वो मुंबई में हैं और खुश हैं।"

19 जून 2010 में मनीषा ने सम्राट दलाल के साथ शादी की थी। दोनों की शादी पूरे रीति रिवाजों के साथ मनीषा के जन्मस्थान काठमांडू में हई थी। शादी के चार महीने बाद से ही मनीषा ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये यह जाहिर किया था कि उनकी शादी में कई मुश्किलें आ रही हैं। यह भी खबर थी कि मनीषा ने घर छोड दिया हैं लेकिन उसके बाद जल्द ही मनीषा वापस अपने पति सम्राट के पास नेपाल लौट गईं। उनके दोस्त ने बताया "मनीषा वापस नेपाल चली गईं आखिरकार उनकी फैमिली वहीं रहती है। कुछ शादियां काम करती हैं कुछ नहीं।"

नेपाल जाने के बाद जल्द ही मनीषा वापस भारत आ गईं और जनवरी में उन्होने चेन्नई की वननेस यूनिवर्सिटी भी ज्वाईन की ताकि उन्हें अपनी शादी को बचाने की ताकत मिले। लेकिन यह प्रयोग भी उनकी शादी को नहीं बचा पाया।

अब मनीषा ने कानूनी तौर पर सम्राट के साथ अपनी शादी के बंधन को खत्म कर दिया है। और फिल्हाल वो मुंबई में अपने दोस्त के साथ रही हैं उनेक दोस्त ने बताया कि वो अब बहुत संतुष्ट और खुश हैं। फिल्हाल मनीषा राम गोपाल वर्मा की भूत सीक्वल से दोबारा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X