500 प्रवासी मजदूरों को मनीष पॉल ने फुटवेयर देकर की मदद

By Staff

हाल ही में मनीष ने 40 ऐसे श्रमिको की मदद की जो कि जो अपने घर जाना चाहते थे , मनीष ने तभी श्रमिकों रवाना किया तो उन सभी को राशन सामग्री दी तथा वहाँ पहुंच कर कुछ तकलीफ ना हो इसलिए कूछ धन राशि भी इन श्रमिको को दी थी । इस बार मनीष ने रास्तों पर चल रहे मुंबई और दिल्ली के 500 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर मदद की ।

मनीष इससे पहले भी पीएम केअर फंड में 20 लाख की धन राशि डोनेट कर चुके है , इतना ही नही अपने स्टाफ को लॉकडाउन से पहले अडवांस सैलरी देकर छुट्टी दे दी थी । हालही में मनीष ने व्हाट इफ यह शार्ट फ़िल्म यूट्यूब पर प्रर्दशित की जो कि लॉकडाउन पर एक गहन संदेश देती है । इस फ़िल्म से कमाई गयी राशि भी कोविड 19 से जूझ रहे लोगों की भलाई के लिए डोनेट की थी।

कोरोना ने लोगों पर कड़ा प्रहार किया है ,पूरा देश थम गया है और हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ जाती है। हर कोई परेशानी से गुजर रहा है और कई ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो बड़ी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं और अपने अस्तित्व के साथ जूझ रहे हैं। प्रत्येक दिन प्रवासी मज़दूरों अपने मूल स्थानों पर पहुँचने के लिए रास्ते में चलते हुए और कई दुर्घटना की सुर्खियाँ होती हैं और यह सचमुच हमारे दिल को बहुत ही तकलीफ देनेवाला है। सभी के पास जरूरती सामानों का अभाव है ।

Manish paul

हालही में हर कही से ऐसे तस्वीरे आरही थी जहाँ लोग जिनमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है वे सेकड़ो किलोमीटर की दूरी नंगे पैरों से तय कर रहे थे , जिसे देख किसी का भी सीना पसीज जाएगा । मनीष पॉल पहले से सामाजिक कार्यों में सहभागी होते रहे है और इस संकट की घड़ी में भी वे जितना संभव हो सकता है उतनी मदद कर रहे है ।

मनिष इस बात का एक अनुकरणीय उदाहरण है कि हमें इन कठिन समय के दौरान एक दूसरे का समर्थन कैसे करना चाहिए और यह समय है जब हम इन कठिनाइयों, दर्द को एक साथ और उम्मीद से दूर कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X