युजवेंद्र चहल के बाद अब इस क्रिकेटर की उड़ीं तलाक की खबरें, डिलीट कीं वाइफ की तस्वीरें

Manish Pandey

Manish Pandey delete wife Ashrita Shetty photos and unfollow her: पिछले साल के अंत में हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरों ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था।

वहीं नए साल की शुरुआत में जहां फैन्स को उम्मीद थी कि सितारों की तरफ से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नए साल की शुरुआत में ही युजवेंद्र चहल ने धनाश्री को अनफॉलो कर दिया और उनकी तस्वीरें भी डिलीट कर दीं।

बीते दिन युजवेंद्र चहल का रिएक्शन भी आया था जिसमें वह कहते हैं कि फैन्स के प्यार के आभारी हैं, लेकिन सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं एक बेटा, दोस्त, खिलाड़ी और भाई होने के लिए गर्व महसूस करता हूं। हाल ही में चल रहीं खबरों को मैं समझ सकता हूं। सोशल मीडिया पर कुछ दावे भी किए जा रहे हैं। जो सच हो सकते हैं और नहीं भी।

बता दें कि युजवेंद्र चहल के इतना कहने पर फैन्स हैरान रह गए हैं। बता दें कि युजवेंद्र चहल के इस स्टेटमेंट के बाद एक और क्रिकेटर है जिसकी तलाक की खबरें तेज हो गई हैं। जी हां, इस क्रिकेटर ने भी अपनी पत्नी को अनफॉलो कर दिया है साथ ही में पत्नी की सारी ही तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर से डिलीट कर दी हैं।

बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि मनीष पांडे हैं। मिल रहीं सोर्स के मुताबिक उनकी और उनकी वाइफ के रिश्ते में दरार आ रही है। जिस वजह से दोनों ने ही इंस्टाग्राम से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है इतना ही नहीं उन्होंने पत्नी की तस्वीरें भी अपने इंस्टा एकाउंट से डिलीट कर दी हैं। दोनों की इस एक्टिविटी से दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिल रही है।

आपको बता दें कि जहां मनीष पांडे क्रिकेटर हैं वहीं उनकी पत्नी आश्रिता शेट्टी एक्ट्रेस हैं। आश्रिता तमिल फिल्में करती हैं। बता दें कि दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X