रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच क्या है रिश्ता, मनीष मल्होत्रा ने उठाया पर्दा

Recommended Video

Ranbir Kapoor & Alia Bhatt's Affair CONFIRMED by this Actress | FilmiBeat

बॉलीवुड के मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्रा को भला कौन नही जानता है। कोई भी सुपरस्टार मनीष मल्होत्रा के कपड़े पहने बिना सुपरस्टार नही बना होगा। आपको उनके एक बयान के बारे में आज बताएंगे जो कि उन्होने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर दिया है।

ये मौका था नेहा धूपिया के मशहूर शो वीएफएफ वोग का जहां पर सेलेब्रेटी आते है और नेहा उन पर सवालो के ऐसे तीर चलाती है कि कई राज खुलकर सामने आ जाते है। इस शो को काफी लोकप्रियता मिल रही है। हाल ही में नेहा के शो में मनीष मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा पहुचे थे। शो में इन दोनो को आने को लेकर फैंस में काफी उत्साह भी था।

ranbir kapoor, alia bhatt, manish malhotra, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा

फिर जब सवालों और जवाबों का सिलसिला शुरु हुआ तो नेहा धूपिया के सवालों से ज्यादा मनीष और सोनाक्षी के जवाब इंट्रेस्टिंग लग रहे थे। एक सवाल के दौरान नेहा ने पूछा की बॉलीवुड में वो कौन सा कपल है जो अपने रिश्ते को कभी भी पब्लिकली नही मानता है।

इस सवाल का जवाब अपने दबंग अंदाज में देते हुए सोनाक्षी ने कहा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वो स्टार है जो अपने रिश्ते को सबके सामने नही जाहिर करते है। नेहा धूपिया ने आगे पूछते हुए कहा कि 2018 में वो कौन से कपल होगे जिनका रिलेशनशिप नया नया शुरु हो सकता है। इस बात का जवाब देते हुए मनीष ने ऐसा जवाब दिया कि लोग एक पल के लिए चौक गए थे।

दरअसल मनीष ने कहा कि वो 2018 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अफेयर शुरु हो सकता है। आजकल रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरे भी आ रही है और ये दोनो काफी सुर्खियों में भी चल रहे है।

आपको बता दें कि इन दिनों रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। इसके आगे सवालों का सिलसिला जारी रखते हुए नेहा ने पूछा था कि वो कौन सा कपल होगा जो 2018 में अलग हो जाएगा।

इसपर जवाब देते हुए सोनाक्षी ने कहा कि 2018 में आलिया भट्ट औऱ सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो सकता है। इस जवाब ने ये तो जरूर प्रूफ कर दिया था कि दोनो का अफेयर स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद से ही शुरु हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X