Parineeti- Raghav Engagement: दोस्त परिणीति की सगाई के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहुंचे दिल्ली, तस्वीरें

Parineeti- Raghav Engagement: जाने माने फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्री भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से मनीष मल्होत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि पूरी सुरक्षा के साथ मनीष दिल्ली पहुंचे हैं, फिर भी पैपराजी ने मनीष को घेर लिया है।
दिल्ली एयरपोर्ट लुक से मनीष की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वो कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी, जाहिर है कि खास दोस्त की सगाई में शामिल होने की तो खुशी ही अलग होती है।
बैसे बता दे कि मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस परिणीति आज अपने सगाई के खास मौके पर पहनने वाली हैं। इसको लेकर पहले ही खबरें सामने आ गई थी कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा से संपर्क किया है और एक्ट्रेस चाहती है कि मनीष की उनकी ड्रेस डिजाइन करें।
राघव और परिणीति की सगाई के लिए शामिल होने के लिए कुछ देरे पहले प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंची। बैसे हमेशा की तरह ही शानदार अंदाज में प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आई, एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो ब्राउन रंग का कोर्ट सेट पहने नजर आई, इस दौरान पैपराजी ने प्रियंका की जमकर फोटोज क्लिक की साथ में प्रियंका से परिणीति की सगाई के बारें में कई सवाल भी पूछे।
बैसे बता दे कि आज बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप सासंद राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में धूम-धाम से सगाई करने जा रही हैं। इस सगाई को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं, वीआईपी गेस्ट से लेकर पकवान और सगाई के फंक्शन का थीम सब कुछ फाइनल हो चुका है। परिणीति और राघव के शानदार डिजाइनर आउटफिट भी आ चुके हैं, जो कि काफी खास होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications













