..................... Manish Malhitra says his designer clothes ae not for zero size figure ladies, करीना के लिए नहीं हैं मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कप - Hindi Filmibeat

करीना के लिए नहीं हैं मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़े!

बॉलीवुड के जाने माने ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कहना है कि उनकी ड्रेसेस दुबली-पतली महिलाओं के लिए नहीं हैं। उनका मानना है कि 'साइज जीरो' होने का चलन पुराना हो चला है। आजकल महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हैं। मनीष ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "साइज जीरो' का चलन बीत चुका है। आज महिलाएं तंदुरुस्त होना पसंद करती हैं। बहुत सी अभिनेत्रियां मां बन चुकी हैं और अब भी वे कमाल की दिखती हैं। मेरे परिधान 'जीरो साइज' वाली महिलाओं को लिए नहीं हैं।"

काजोल, प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और कैटरीना कैफ जैसी प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के परिधान डिजाइन करने वाले मनीष मल्होत्रा की डिजाइन बहुत आकर्षक हैं, लेकिन वह अपने परिधानों की व्यापकता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। लेकिन मनीष मल्होत्रा की ये बात तो खास सीधे तौर पर करीना कपूर पर एक कमेंट जैसी नज़र आती है। क्योंकि एकमात्र करीना ही बॉलीवडु की जीरो साईज फीगर की जन्मदाता हैं।


भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने की बात पर मनीष का मानना है कि फिल्मों की वेशभूषा में अब काफी बदलाव आया है और यह बदलाव तेजी से प्रगति कर रहा है। इस समय मनीष ने कोलगेट टूथपेस्ट के नए उत्पाद 'कोलगेट विजीबल व्हाइट' के प्रचार अभियान और विपणन नीति के लिए लाल और सफेद रंगों की पूरी श्रृंखला डिजाइन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X