Manish Malhotra Diwali Bash- सारा, जान्हवी और सलमान खान समेत इन सितारों ने ढाया दिवाली बैश पर कहर!

हर साल की तरह इस साल भी दिवाली बैश पर धमाका हुआ है। मनीष मल्होत्रा के इस दिवाली बैश पर सितारे जमीं पर उतरे और एक से बढ़कर एक लुक के साथ नजर आए। हर साल दिवाली से पहले मनीष मल्होत्रा इस पार्टी का आयोजन करते हैं जहां पर लगभग सभी सितारे नजर आते हैं।
इस बार सलमान खान, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, राशा थडानी, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, ऐश्वर्या राय बच्चन, रवीना टंडन और अलाया एफ जैसे कई सितारे पहुंचे थे। सभी के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। देखिए...
सारा अली खान
सारा अली खान इस दौरान काफी हॉट लग रही थीं और जिस तरह की ड्रेस उन्होने पहनी थी वो प्यारी थी। कैमरे की नजर उनपर ही थी और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर भी फुल स्टाइल के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी पर पहुंची। उन्होने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी और काफी सुंदर लग रहीं थीं। हाथ में पर्स लिए जान्हवी ने पोज दिए।
राशा और रवीना
राशा थडानी अपनी मां रवीना टंडन के साथ मनीष मल्होत्रा की पार्टी पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनों काफी सुंदर लग रहीं थीं। राशा ने नीले और सफेद रंग का लंहगा और चुन्नी पहनी थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन
हमेशा की तरह मनीष मल्होत्रा की दिवाली बैश पर भी ऐश्वर्या राय बच्चन काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान
सलमान खान भी काफी कैजुअल लुक में इस पार्टी पर पहुंचे। उन्होने ब्लैक कलर की पैंट और नीली टीशर्ट पहनी थी। स्वैग के साथ पैपराजी को पोज देने के बाद भाईजान निकल गए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भूमि पेडनेकर
मेंहदी कलर की ड्रेस में भूमि पेडनेकर काफी हॉट लग रहीं थीं। कहा जा रहा है कि उन्होने एंट्री मारकर तगड़ा धमाका कर डाला है। आपको कैसा लगा भूमि का ये शानदार लुक..
अनन्या आदित्य
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी इस दिवाली बैश पर काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आए। अनन्या ने इस दौरान येलो कलर का लंहगा पहना था तो वहीं आदित्य ने ब्लैक कुर्ता और सलवार पहनी थी।


Click it and Unblock the Notifications











