कैंसर मरीजों के लिए फैशन शो

By Priya Srivastava

Manish Malhotra's charity fashion show
मशहूर फिल्म व फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आये दिन किसी न किसी वजह से फैशन शो कराते रहते हैं। इसकी खास वजह यह भी है कि उनकी इंडस्ट्री में सभी सेलिब्रिटीज से अच्छी बनती है। सभी उनके शो में आने से नहीं हिचकते। यहां तक कि ईद का चांद रहनेवाली काजोल भी मनीष के शो में आने से नहीं हिचकिचाती।

हाल ही में उन्होंने शायना एनसी के साथ कैंसर मरीजों के लिए एक फैशन शो का आयोजन किया। खास बात यह है कि इस शो में नीता अंबानी और काजोल जैसी दिग्गज शख्सियत भी शामिल हुईं। साथ ही इसमें और भी कई हसीनाएं नजर आयीं जिनमें शमा सिकंदर, टिस्का चोपड़ा, श्वेता कवात्रा प्रमुख थीं। रॉनित रॉय भी शो में शामिल हुए। विवेक ओबराय ने भी ब्रांड अंबैस्डर के रूप में एक कैंसर मरीजों के एनजीओ को यहां सपोर्ट किया।

शो में नीलम भी शामिल हुईं। रिया सैन भी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आयीं। इस शो में खासतौर से फिटिंग ड्रेसज पर बात की गयी। साथ ही इस शो से आयी राशि को खासतौर से कैंसर मरीजों को देने की बात कही गयी है। मनीष ने कहा है कि वे हमेशा इस तरह के शोज को हाइलाइट करना चाहते हैं क्योंकि यह हम सेलिब्रिटिज के लिए बेहद जरूरी है कि वह सोशल काउज के लिए भी कुछ करे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X