भारत के नाम बड़ी जीत! मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने BAFTA जीतकर दुनिया को चौंकाया, PM मोदी ने भी दी बधाई
Boong BAFTA 2026 winner: मणिपुरी फिल्म Boong ने BAFTA Awards 2026 में 'बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म' का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए इस कैटेगरी में बड़ा अचीवमेंट माना जा रहा है। फिल्म की इस जीत से नॉर्थ-ईस्ट सिनेमा को इंटरनेशनल मंच पर नई पहचान मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने फिल्म की टीम को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है और भारत की रचनात्मक प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने खास तौर पर मणिपुर और वहां के कलाकारों की सराहना की।
फरहान अख्तर का रिएक्शन
फिल्म के प्रोड्यूसर Farhan Akhtar ने इस अचीवमेंट पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है और उन्हें गर्व है कि एक क्षेत्रीय भाषा की फिल्म को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली।
और किन-किन सितारों ने दी बधाई?
फिल्म की सफलता पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दीं। जिसमें से एक कंगना रनौत भी हैं। निर्माता Ritesh Sidhwani ने इसे भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल बताया। कुछ और फिल्मी हस्तियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी सोशल मीडिया पर टीम की सराहना की। मणिपुर के राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने भी इस उपलब्धि को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।
क्यों खास है यह जीत?
'Boong' की जीत सिर्फ एक फिल्म का अवॉर्ड नहीं है, बल्कि यह भारत के रीजनल सिनेमा की ताकत और विविधता का प्रतीक है। इससे यह साबित होता है कि छोटी भाषाओं और अलग कल्चरल बैकग्राउंड की कहानियां भी दुनिया भर के दर्शकों को प्रभावित कर सकती हैं। कुल मिलाकर, 'Boong' की इस ऐतिहासिक सफलता ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को इंटरनेशनल लेवल पर एक नई पहचान दिलाई है, और पूरे देश में खुशी का माहौल है।


Click it and Unblock the Notifications











