..................... मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया, अक्षय कुमार का भड़का गुस्सा! Manipur Women paraded naked in Manipur, Akshay Kumar got angry! - Hindi Filmibeat

Manipur Video- मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया, अक्षय कुमार का भड़का गुस्सा!

akshay kumar

Akshay Kumar Angry on Manipur Video- मणिपुर कई महीनों से जल रहा है और लगातार ये राज्य भयंकर हिंसा की चपेट में है। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसने लोगों के डरा दिया है। अगर आप इंसान हैं और थोड़ी सी भी भावनाएं दिल में हैं तो इस वीडियो को देखकर आप डरने वाले हैं।

दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाला ये वीडियो मानवता के मुंह पर शर्म की किसी कालिख से कम नहीं हैं। जी हां, मई महीने का एक भयानक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां दो महिलाओं पर सड़क पर अत्याचार किया जा रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके भीड़ के द्वारा सड़क पर घुमाया जा रहा है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग काफी भड़क गए हैं और इस लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार भी शामिल हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है और उनका कहना है कि सभी को सजा मिलनी चाहिए।

अक्षय कुमार ने लिखा, ''मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हुई। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में न सोचे।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार के अलावा सोनू सूद ने भी लिखा, ''मणिपुर के वीडियो ने सभी की रूह झकझोर कर रख दी है। यह मानवता थी जिसकी परेड की गई थी.. महिलाओं की नहीं।'' इसके बाद फैंस भी इस वीडियो पर काफी आपत्ति जता रहे हैं। बता दें कि मणिपुर का ये वीडियो इतना शर्मनाक है कि हम आपको ब्लर करके भी नहीं दिखा सकते हैं। हालांकि देखने वाली बात तो ये होगी कि सरकार इसपर कब एक्शन लेगी?

Read more about: akshay kumar sonu sood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X