मणिकर्णिका Trailer: धमाकेदार ट्रेलर, शानदार कंगना रनौत, इस दिन तक करना हैं इंतजार
कंगना रनौत की काफी समय से चर्चा विवादों में चली आ रही फिल्म मणिकर्णिका को लेकर एक नई बात सामने आई हैं। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है जिसका इंतजार कंगना रनौत के फैंस काफी समय से कर रहे थे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर इस महीने 18 दिसंबर को रिलीज होने वाला है और इस ट्रेलर लॉंच के मौके पर कंगना रनौत भी वहां पर मौजूद होंगी।
मणिकर्णिका की शूटिंग काफी समय से हो रही है लेकिन कई विवादों चलते फिल्म रुक रुक कर बनी है। पहले फिल्ममेकर्स और कलाकारों की बीच विवाद था तो शूटिंग रोक दी गई थी।

हाल ही में मजदूरों और टेक्निशियनों का बकाया पैसा ना देने पर कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग फेडरेशन और मजदूर यूनियन ने रोक दी थी। उनका कहना थी कि जब तक उनका बकाया नहीं मिल जाएगा वो दोबारा काम नहीं करेंगें।
हालांकि अब फिल्म की शूटिंग लगातार हो रही है और जल्द इसको खत्म भी कर लिया जाएगा। कंगना रनौत के लिए काफी बड़ी फिल्म है। इसके लिए वो करीब दो सालों से मेहनत कर रही हैं। जानिए मणिकर्णिका के बारे में कुछ और बातें..


Click it and Unblock the Notifications