'मणिकर्णिका' TRAILER: कंगना रनौत करेंगी 2019 की शानदार शुरुआत, जबरदस्त एक्शन- ड्रामा
कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित यह फिल्म इतिहास के पन्नों को सामने रखती है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि कंगना ने अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की है और फिल्म 2019 की शानदार शुरुआत कर सकती है।
कृष के निर्देशन में बनी यह फिल्म बड़े स्तर पर बनी है। फिल्म का बजट भी 100 करोड़ पार तक जा चुका है। गौरतलब है कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों का अकेले सामना किया था और जीवन के अंत तक युद्ध में डटी रही थीं। उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिये थे। जाहिर है उनकी कहानी को पर्दे पर देखने के लिए सभी उत्साहित हैं।

यह फिल्म कंगना रनौत की ड्रीम प्रोजेक्ट है। कंगना इस फिल्म के साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए था कि मुझे हैरानी होती है कि आजतक किसी ने रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाने की क्यों नहीं सोची। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस तरह की फिल्म बनाने का मौका मिला।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications