3 अगस्त को भी नहीं रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका, ये है कारण
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका का इंतजार तो लोग बेहद बेसबसब्री से कर रहे है लेकिन फिल्म मद्मावत की तरह इस फिल्म का भी भविष्य अंधेरे में आता हुआ दिख रहा है। दरअसल फिल्म का विरोध ब्राह्मण समाज के कुछ लोग कर रहे है। उनका आरोप है कि फिल्म बनाने में इतिहास के साथ कुछ छेड़छेड़ की गई है।
आपको बता दें कि फिल्म पद्मावत के लिए भी करणी सेना के सदस्यों नें ऐसे आरोप लगाए थे जो बाद में खोखले दावे साबित हुए थे। मणिकर्णिका से जुड़ी एक और बुरी खबर आ रही है जो कि फैंस के लिए है। दरअसल आपको इस फिल्म के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

आपको बता दें कि पहले भी फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाकर 3 अगस्त कर दिया गया था पर अब ये फिल्म 3 अगस्त को भी रिलीज नही होगी। इस बात का ऐलान खुद फिल्म के मेकर्स ने किया है और कहा कि फिल्म कब रिलीज होगी इसका ऐलान वो आने वाले दिनो में खुद करेगे।
आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज को टालने के पीछे कारण है फिल्म का वीएफएक्स। दरअसल मणिकर्णिका में वीएफएक्स का काफी प्रयोग किया गया है जिसपर काम अभी चल रहा है। मणिकर्णिका की शूटिंग अब राजस्थान के बीकानेर में शुरु होने वाली है और खबरों के मुताबिक यहां पर इसकी शूटिंग एक महीने चलेगी।
इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो तो झांसी की रानी का किरदार कंगना रनौत और तात्या टोपे का किरदार अतुल कुलकर्णी निभा रहे है। फिल्म में सोनू सूद सदाशिव और अंकिता लोखंडे झलकारी बाई के किरदार में आपको नजर आने वाली है।
फिल्म की स्टारकास्ट को देखकर इतना तो साफ हो जाता है कि फिल्म काफी अच्छी होने वाली है। इस फिल्म झांसी की रानी की वीरता और अंग्रेजों के साथ लड़ते हुए उनके साहस को दिखाया गया है और लोगो से उनकी भावनाओं को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस फिल्म के लिए कंगना काफी मेहनत कर रही है और अपने बिगड़े रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रही है। पिछले साल में कंगना ने कुछ खास कमाल नहीं किया था तो उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। उधर ब्राह्मण महासभा के लोग इस फिल्म के विरोध की तैयारी में लगे हुए है।


Click it and Unblock the Notifications