'मणिकर्णिका रिटर्न'- कॉपीराइट्स उल्लंघन का मामला आया सामने, कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज!
अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय फिर से एक नई मुसीबत पर फंसती नजर आ रही है और इस बार उनकी फिल्म मणिकर्णिका रिटर्न को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि काफी समय से ये खबर चर्चा में थी कि कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न में काफी जल्दी नजर आने वाली हैं और ये फिल्म एक किताब की कहानी पर आधारित है। कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने ऐलान किया था..
लेकिन अब इस किताब के लेखक ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कॉपीराइट के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि इस किताब का नाम 'दिद्दा - द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' है और इसके लेखक आशीष कौल हैं। उन्होने कंगना रनौत पर उनकी कहानी को चुराने और उनपर कॉपीराइट के उल्लंघन का इल्जाम लगाया था और कंगना और फिल्म के मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भी भेजा था।

एफआईआर दर्ज हो चुकी है
अब कंगना रनौत पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है जिसका आदेश कोर्ट के द्वारा दिया गया था। इस मामले में ना सिर्फ कंगना रनौत बल्कि उनके भाई अक्षत रनौत और रंगोली चंदेल पर भी एफआईआर दर्ज हुई है।

बढ़ रही हैं मुसीबतें
कंगना रनौत की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई हैं और इससे वो कैसे निकलती हैं ये तो समय ही बताएगा।

ठंडे बस्ते में चली जाए
ये भी संभव है कि कंगना रनौत की ये फिल्म आने वाले समय में ठंडे बस्ते में चली जाए और फैंस के हाथ सिर्फ निराशा ही लगे।

कानूनी नोटिस भेजा
आशीष ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होने पहले भी कंगना रनौत को इस कहानी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा था।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इस समय फिल्म तेजस, थलाइवी और धाकड़ को लेकर चर्चा में चल रही हैं और फिल्में काफी शानदार होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











