सारे अवार्ड्स तैयार रखिए, 27 अप्रैल 2018 को धमाका....देख लीजिए POSTER!
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का पोस्टर हुआ लॉन्च।
कंगना रनौत ने आखिरकार अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका का पोस्टर लॉन्च कर ही दिया है। ये फिल्म झांसी की रानी पर बन रही है और कंगना रनौत इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने से पहले कंगना रनौत ने वाराणसी के गंगा घाट पर आरती की और गंगा मईया में पांच डुबकी लगाई। इसके बाद फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया है।

कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका 27 अप्रैल 2018 को रिलीज़ हो रही है। और ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म से कंगना रनौत 2018 अपने नाम करने की तैयारी कर रही हैं। इसके पहले कंगना का स्केच भी जारी हो चुका है जो कि शानदार था।
गौरतलब है कि इस साल रंगून के फ्लॉप होने पर कंगना रनौत का रिएक्शन शानदार था। और अब वो एक बार फिर कूच करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत जी जान से जुट चुकी हैं।
फिल्म के लिए कंगना रनौत ने सबसे पहले घुड़सवारी सीखी है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि अभी मुझे फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी है। साड़ी में घुड़सवारी करना आसान नहीं होगा वो भी एक बच्चे को पीछे बांध कर।
मैं नहीं चाहती कि फिल्म में कुछ भी झूठा लगे या एक्टिंग लगे। मैं चाहती हूं कि इस किरदार को मैं वापस जीवित कर सकूं इसलिए मैंने फिल्म के लिए कोई टाइम लिमिट नहीं रखी है।
वैसे कंगना के अलावा कुछ और महिला किरदारों को स्क्रीन पर जीवित किया जा चुका है -


Click it and Unblock the Notifications