FIRST LOOK: रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना रनौत- पहली झलक ही जबरदस्त सुपरहिट!
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 160वीं जयंती पर कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मर्णिकर्णिका की एक नई तस्वीर जारी की गई है। बता दें, फिल्म मर्णिकर्णिका रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म इस साल सितंबर तक रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना रनौत लक्ष्मीबाई की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा।
रणबीर कपूर ने सलमान खान को दिया करारा जवाब- ऐसे की बोलती बंद !
कोई शक नहीं कि फिल्म की पहली झलक काफी शानदार है और कंगना रनौत इस लुक में बेहद प्रभावी दिख रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में कंगना ने अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। यहां तक की फिल्म के ज्यादातर एक्शन सीन भी कंगना ने खुद ही किये हैं.. किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है।

फिल्म की शूटिंग जयपुर और जोधपुर में की जा रही है। बता दें, यह फिल्म पहले अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम होना है, जिस वजह से रिलीज पोस्टपोन कर दी गई। फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है, लिहाजा कंगना इसे किसी फिल्म से क्लैश नहीं करना चाहतीं।


Click it and Unblock the Notifications