मणिकर्णिका: कंगना रनौत की खून से लथपथ तस्वीर वायरल, युद्ध की चल रही है तैयारी
कंगना रनौत फिल्म मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में है और वो इस समय सोनू सूद के फिल्म छोडने के कारण भी फैंस के घेरे में है। मणिकर्णिका के सेट से कंगना रनौत की एक तस्वीर वायरल हुई जिसको देखकर आपको लगेगा कि फिल्म काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। इस फोटो में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई के लुक में है और पूरी तरह से खून में लथपथ नजर आ रही है। ये फोटो इंस्टाग्राम पर कंगना के ऑफीसियल फैन पेज पर शेयर की गई है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
इस फोटो में पूरी तरह से एक्शन सीन के लिए तैयार दिख रही है और उनके साथ हॉलीवुड एक्शन निर्देशक निक पावेल भी नजर आ रहे है जो कि उनको कुछ सलाह देते हुए दिख रहे है।

बता दें कि कंगना रनौत शानदार अभिनेत्री तो है ही लेकिन कभी कभी वो कंट्रोवर्सी में भी घिर जाती है। सोनू सूद के फिल्म छोड़कर जाने का कारण कंगना को ही बताया जा रहा है।
इस पर कंगना ने सोनू पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि वे एक महिला डायरेक्टर के अंडर काम नहीं करना चाहते थे। वहीं सोनू चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया कि उन्होंने महिला डायरेक्टर के लिए पहले भी काम किया है लेकिन कंगना के साथ काम करना मुश्किल हो गया था।
उधर खबरें ये भी आ रही हैं कि अब फिल्म के डायरेक्टर ने भी मणिकर्णिका छोड़ दी है। फिलहाल सच्चाई क्या है ये तो कोई नहीं जानता है कि आखिर इन दोनो की बीच क्या बातचीत हुई है।
सोनू सूद कि फिल्म पलटन हाल ही में रिलीज हुई है जो कि लोगों को पसंद भी आ रही है। फिलहाल आप देखिए मणिकर्णिका की ये वायरल तस्वीर..फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
