..................... Manikarnika: Karni sena said that i have no problem with Kangna ranaut's film - Hindi Filmibeat

मणिकर्णिका: कंगना की धमकी से डरी करणी सेना, बोले- हमें फिल्म से कोई दिक्कत नहीं

Recommended Video

Kangana Ranaut befitting reply to Karani Sena on Manikarnika | FilmiBeat

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका काफी ज्यादा विवादों में अभी तक घिरी रही है लेकिन उसकी मुसीबत तब और बढ़ गई थी जब खबर आई थी कि फिल्म को लेकर करणी सेना विरोध करने वाली है। इसको लेकर कई तरह की बाते हुईं और कंगना रनौत ने सीधे सीधे ये बात बोली थी कि मेरी फिल्म सेंसर बोर्ड ने पास कर दी है और इसके बाद भी ये लोग नहीं माने तो मैं भी राजपूत हूं, इन सबको तबाह कर दूंगी।

ये बयान काफी चर्चा में है कि तभी करणी सेना से एक बयान सामने आया है कि हमको इस फिल्म से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हैं। जो ये सब फैलाया जा रहा है वो सिर्फ हमारा नाम लेकर फैलाया जा रहा है।

manikarnika, kangna ranaut, मणिकर्णिका, कंगना रनौत

गौरतलब है कि खबर आई थी कि फिल्म में झांसी की रानी का रिश्ता एक अंग्रेज के साथ दिखाया गया है और वो किसी गाने पर डांस भी करती हैं..जिस बात को लेकर करणी सेना गुस्से में थी।

हालांकि करणी सेना के डॉ. हिमांशु ने कहा है कि हम तब तक कुछ नहीं करते जब तक किसी बात को लेकर पुख्ता और गलत बात नजर ना आ जाए। फिलहाल फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X