..................... Manikarnika: Kangna Ranaut's upcoming film get in to trouble again - Hindi Filmibeat

Manikarnika: इस बड़े विवाद में फंसी कंगना रनौत की फिल्म, मजदूरों ने काम करने से मना किया

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को लेकर अब समस्याएं आम बात हो गईँ हैं क्योंकि फिल्म से किसी ना किसी तरह का विवाद सामने आता ही रहता है। अब एक नया विवाद सामने आ गया है जिससे फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। बता दें कि मजदूरों और टेक्निशियनों का बकाया पैसा ना देने पर कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग फेडरेशन और मजदूर यूनियन ने रोक दी है।

उनका कहना है कि जब तक उनक बकाया नहीं मिल जाएगा वो दोबारा काम नहीं करेंगें। खबर है कि कुल मिलाकर सभी मजदूरों को करीब 1.5 करोड़ रुपए देने हैं जो कि काफी समय से लटकाए जा रहें हैँ।

manikarnika, kangna ranaut, मणिकर्णिका, कंगना रनौत

जब पानी सिर से ऊपर चला गया तब यूनियन ने मजबूर होकर ये फैसला लिया है। मजदूरों का कहना है कि इस बारे में एक नहीं बल्कि कई बार निर्माता कमल जैन से बात की और कंगना रनौत तक भी ये बात पहुंचाई गई लेकिन किसी भी तरह की बात नहीं बन पाई।

अब शूटिंग तभी शुरु होगी जब मजदूरों का पैसा मिल जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म अगले साल हर रिलीज होनी है लेकिन कोई ना कोई समस्या सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X