कंगना रनौत की मणिकर्णिका- रिलीज के साथ ही कमाया बंपर प्रॉफिट
Recommended Video

कंगना रनौत की मणिकर्णिका के बारे में जिन लोगों का ये ख्याल है कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप.. तो इस न्यूज को पढ़ने के बाद आपको हर सवाल के जवाब मिल जाएंगे। दरअसल कंगना रनौत की फिल्म तो पहले से ही बहुत बड़ी हिट साबित हो चुकी है और काफी प्रॉफिट भी कमा चुकी है। बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग सप्ताह में 40 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है और अभी भी फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो इस फिल्म की कुल लागत करीब 110 करोड़ है और पहले इसके डिजिजल राइट्स अमेजन ने 40 करोड़ में खरीद लिए है। इसके अलावा फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्ल 65 करोड़ और सैटेलाइट्स राइट्स करीब 25 करोड़ में बिक चुके हैं।

अगर आप इस हिसाब से अंदाजा लगाएंगे तो फिल्म पहले ही 20 प्रतिशत मुनाफा कमा चुकी है। बता दें ये फिल्म लोगों को और क्रिटिक्स को इंप्रेस करने में कामयाब रही है और झांसी की रानी बनकर कंगना रनौत काफी बेहतरीन अभिनय करती भी नजर आईं हैं।
इस बात से इतना तो साफ है कि साल 2019 काफी धमाकेदार साबित होने वाला है क्योंकि उरी, ठाकरे और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों ने इसकी शुरुआत शानदार तरीके से कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











