First Look: कंगना रनौत की मणकर्णिका से झलकारी बाई की पहली झलक, देंखे यहां
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है जिसमें उन्होने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की रोल किया है। जब रानी लक्ष्मीबाई की बात होती है झलकारी बाई का नाम जरूर सामने आता है क्योंकि उनके साथ नो भी हमेशा के लिए अमर हो गईं थी। बता दें कि आज उनकी 188वीं जयंती है। इस मौके पर फिल्म झलकारी बाई की किरदार निभा रही हैं मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक पोस्ट किया और उनको याद करते हुए कुछ बातें लिखीं हैं।
उन्होने लिखा कि वो झलकारी बाई के बारे में बतानी चाहतीं है जो कि एक महिला सिपाही थी और उन्होने रानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर 1857 में जंग लड़ी थी। झलकारी बाई की बात करें तो वो रानी लक्ष्मीबाई की बेहद खास और समझदार सलाहकार थी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहती थीं।

उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा और उनपर सभी गर्व होता रहेगा। इसके अलावा उन्होने लिखा कि मैने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी बड़ी शख्सियत का किरदार फिल्म में उनको निभाने का मौका मिलेगा।
उन्होने कहा कि इस किरदार को ना सिर्फ उन्होने निभाया है बल्कि इसको जिया है और ये ऐसा किरदार की ये हर महिला को उसके अंदर की ताकत बताने के लिए काफी है। उनका कहना है कि इसके बाद से उनमें बदलाव है और हर महिला को उनकी तरह होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications