''यदि पता होता मणिकर्णिका कंगना डायरेक्ट करेंगी, तो ये फिल्म कभी नहीं करती''
Recommended Video

कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म मणिकर्णिका से किसी ना किसी तरह का विवाद लगातार सामने आ रहा है और फिल्म का हिस्सा रहीं मिष्टी चक्रवर्ती ने जो खुलासे किए हैं उनको जानकर आप पूरी तरह से दंग रह जाएंगे। बता दें कि उन्होने फिल्म में अपने किरदार को लेकर आरोप लगाया है कि उनके किरदार को कंगना रनौत के द्वारा काटा गया। उनके सीन्स जो कि काफी महत्वपूर्ण थे वो भी फिल्म से हटा दिए गए हैं। स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्युव में उन्होने इस सबका खुलासा किया है।
उन्होने कहा कि मुझे पहले पता चल जाता कि कंगना फिल्म को निर्देशिक करेंगी तो वो इस फिल्म के लिए कभी हां नहीं कहतीं। उन्होने ये भी बताया कि फिल्म के सबसे पहले मैं प्रोड्यूसर कमल जैन से मिली थी तो मैं काफी घबराई हुई थी..

लेकिन कमल ने मुझे कहा कि ये एक बेहतरीन रोल है और मेरा कैरेक्टर फिल्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैं उनकी बातों से पूरी तरह सहमत हो गई। मैं कृष के काम करने के तरीके को जानती थी और उनके साथ काफी वक्त से काम करने की इच्छा भी थी।
लेकिन ये सब हो जाएगा इसका अंदाजा नहीं था..एक एक्ट्रेस होने के नाते मुझे मेरा किरदार पता होना चाहिए लेकिन सबकुछ वैसा नहीं हुआ जैसा बताया गया था। इसके अलावा भी मिष्टी ने काफी बातों का खुलासा किया है...


Click it and Unblock the Notifications