मणिकर्णिका कंगना रनौत ने मनाया अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन, दिल जीत लेगी तस्वीर
कंगना रनौत इस समय फिल्म मणिकर्णिका को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहीं हैं और फिल्म का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहें हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने कुछ ऐसा किया जिसको सुनकर आप खुश हों जाएंगे। दरअसल कंगना रनौत ने अपने स्टाफ के एक सदस्य का जन्मदिन अपने ऑफिस में मनाया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि ये कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार थे जिनके जन्मदिन पर कंगना ने उनसे केक कटवाया और लोगों का दिल जीत लिया।
ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि कोई सेलेब्रिटी अपने स्टाफ का इतना ज्यादा ध्यान रखता है। ये तस्वीर कंगना रनौत के ऑफीसियल सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट की गई है।

मणिकर्णिका का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जो कि लोगों ने काफी दिल से पसंद किया है और काफी अच्छे रिएक्शन्स भी सामने आए थे।
फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी और इस फिल्म को कई विवादों का सामना भी करना पड़ा है। निर्देशक कमल जैन के द्वारा निर्देशित ये फिल्म काफी समय से बन रही थी और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications