स्मृति ईरानी से मिलने गए मनीष पॉल, तस्वीर के साथ महामारी में काढ़ा पिलाने के लिए बोला धन्यवाद

By Filmibeat Desk

महामारी के कारण बदलते समय के साथ, हमारी दिनचर्या और रोजमर्रा की चीजों में भी बदलाव देखा गया है। इसी का प्रदर्शन, मनीष पॉल ने दिया जब हाल ही में उन्होंने राजनेता और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी के घर का दौरा किया । अभिनेता और होस्ट ने उनके आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि काढ़ा ने पारंपरिक स्वागत पेय - चाय की जगह ले ली है।

अपने सोशल मीडिया पर मनीष पॉल ने स्मृति ईरानी के साथ बातचीत की तस्वीरें साझा कीं, "एक प्याली काढ़ा पिलाने के लिए स्मृति मैडम धन्यवाद .... क्या समय आ गया है ... चाय की जगह सब काढ़ा पीने लगे हैं !! लेकिन मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद।केवल तस्वीर के लिए मास्क हटा दिया गया था।

Maniesh paul, Smriti Irani,

बता दें कि मनीष पॅाल लोकप्रिय टेलीविजन हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने मुलाकात टीवी की 'तुलसी' से किया। जो वर्तमान में केंद्र में में टेक्सटाइल मिनिस्टर और महिला और बाल विकास मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल की सदस्य हैं।

नियमित रूप से अपने हास्यपूर्ण अंदाज़ के साथ समकालीन परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए, मनीष पॉल अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपने सोशल मीडिया का उपयोग करते रहे हैं।

अभिनेता और होस्ट ने हाल ही में एक पॉडकास्ट भी लॉन्च किया, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ बातचीत की गई, जिसमें महामारी के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया। मनीष ने दो हार्ट टचिंग कविताएं भी लिखीं, जिसमें कोविड -19 की दूसरी लहर के साथ जनता में उठी भावनाओं को दर्शाया गया है।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर द्वारा निर्मित अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जीयो के साथ, मनीष पॉल के पास आने वाले प्रोजेक्ट्स का एक दिलचस्प सेगमेंट तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X