मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन-1' से जुड़े अजय देवगन और अनिल कपूर, निर्देशक ने दिया धन्यवाद

फिल्ममेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन- I सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में जहां ऐश्वर्या राय बच्चन खास किरदार निभा रही हैं, वहीं मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, निर्देशक ने अनिल कपूर और अजय देवगन के साथ काम करने के बारे में भी बात की।

बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन फिल्म पोन्नियिन सेलवन- I में अजय देवगन और अनिल कपूर की विशेष भूमिकाएं हैं। जहां ऐश्वर्या ने फिल्म में अभिनय किया, वहीं अजय और अनिल दोनों ने इसके लिए अपनी आवाज दी। ट्रेलर में अनिल कपूर की आवाज है, जबकि अजय देवगन फिल्म के नैरेटर होंगे।

mani-ratnam-thanks-ajay-devgn-and-anil-kapoor-for-their-part-in-ponniyin-selvan-1

प्रेस कांफ्रेंस में जहां निर्देशक ने उनकी कल्पना को जीवंत करने के लिए फिल्म के कलाकारों और क्रू सदस्यों को धन्यवाद दिया, उन्होंने साथ ही कहा, "मैं फिल्म से जुड़े और दो लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। वे हिंदी फिल्म उद्योग से हैं। एक अनिल कपूर हैं, यह ट्रेलर में उनकी आवाज थी। और दूसरे हैं अजय देवगन। इस फिल्म में उनकी आवाज होगी।"

मणि रत्नम ने फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म को 30 साल पहले बनाना चाहते थे, लेकिन कई रूकावटें आ रही थीं। उन्होंने कहा, इस फिल्म को एमजी रामचंद्रन नायक के दिनों में फिल्म बनाना चाहते थे। जाहिर तौर पर वह कमल हसन के साथ यह फिल्म बनाना चाहते थे और इसके लिए उन्हें लॉक भी कर दिया गया था। हालांकि फिर बात आगे नहीं बढ़ पाई क्योंकि फिल्म बहुत बड़ी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे उस समय कमल हासन जैसे स्टार को अफॉर्ड नहीं कर सकते थे।

बहरहाल, अब ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। ऐश्वर्या के अलावा, पोन्नियिन सेल्वन I में चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी और तृषा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट 500 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X