मणिरत्नम को दिल का दौरा पड़ा!
भारत के श्रेष्ठ निर्देशकों में गिने जाने वाले निर्देशक मणिरत्नम को अचानक दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मणि को पिछले पांच सालों में यह तीसरा दौरा पड़ा है। उन्हें पहली बार 2004 में पणजी में पहला दौरा पड़ा था। उसके बाद कोलकाता में फिल्म गुरू की शुटिंग के दौरान 2006 में दूसरी बार और अब यह तीसरी बार पड़ा है।
इस दौरान मणि फिल्म रावण की शुटिंग में व्यस्त थे।


Click it and Unblock the Notifications