मणि रत्नम बने 2010 के बेस्ट फिल्म मेकर

देखें : कैटरीना और कार्टून
वेनिस फिल्म महोत्सव के निदेशक मार्को मुलर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है, 'मणि रत्नम अपनी मातृभाषा तमिल में ही फिल्में बनाते हैं लेकिन वह उन कुछ मुट्ठीभर फिल्मकारों में शामिल हैं जो अखिल भारतीय बाजार में संक्रमण के दौर में अपनी जगह बनाए हुए हैं।' मुलर ने कहा, 'रत्नम की बेहद लोकप्रिय फिल्में उप-महाद्वीप में सिनेमाई कल्पना का हिस्सा बन गई हैं।' मणि रत्नम को इस पुरस्कार के साथ उपहार में एक रीवरसो जैगल-लीकॉल्टर घड़ी भी दी जाएगी।
देखें : सलमान और कुत्ते की पूंछ!
पुरस्कार समारोह के दौरान मोस्ट्रा कम्युनिकेशन एजेंसी रत्नम की नई फिल्म 'रावण" का प्रीमियर करेगी। इस दौरान खुद रत्नम और फिल्म के कलाकार ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, विक्रम और संगीतकार ए. आर. रहमान मौजूद रहेंगे।मुलर ने 'रावण" के प्रीमियर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महोत्सव में इसके हिंदी और तमिल दोनों संस्करण प्रदर्शित होंगे। 'रावण" का 18 जून को दुनियाभर में प्रदर्शन होगा।


Click it and Unblock the Notifications











