एकता-आमिर संग फिल्म बनायेंगे मणिरतनम
दक्षिण सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम मणिरतनम एक बार फिर से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वो भी हिंदी सिनेमा के दो बड़े दिग्गजों के साथ। खबर है कि मणिरतनम बहुत जल्द आमिर खान और टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। अरे आप यह मत सोचिए कि तीनों साथ में काम करेंगे। दरअसल मणिरतनम की कोई पटकथा आमिर खान को काफी पसंद आ गयी है इसलिए वो, मणि के साथ काम करने जा रहे हैं।
तो वहीं सफलता की बुलंदी पर विराजमान एकता कपूर अब मणिरतनम के साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रही हैं।आमिर और एकता मणि के साथ अलग-अलग काम कर रहे हैं। खबर यह भी है कि आमिर के साथ मणिरतनम ने करीना को साइन किया है और ए आर रहमाम को साइन करने वाले हैं।
आपको बता दें कि साल 2011 में मणिरतनम ने बिग बजट की फिल्म रावण बनायी थीं जो कि सुपर फ्लाप साबित हुई। फिल्म में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और सूर्या मुख्य रोल में थे।
फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन ने फिल्म की काफी बुराई की थी और कहा था कि जानबूझकर अभिषेक बच्चन के रोल के साथ छेड़-छाड़ की गयी और बुरा बनाया गया जिसके कारण फिल्म फ्लॉप हुई। इस बात से बच्चन परिवार औऱ मणिरतनम के बीच अनबन की खबरें भी आयी थीं। तो वहीं मणिरतनम ने शाहरूख के साथ भी दिल से नामक फ्लॉप फिल्म दी है। देखते हैं कि आमिर के साथ वो क्या जादू जगाने वाले हैं?


Click it and Unblock the Notifications











