हरमन बावेजा ने बदला अपना नाम

फिल्म विक्ट्री में हरमन बावेजा की जगह हुरमन एस बावेजा लिखा गया है। अब नाम बदलने से हुरमन की किस्मत बदल जाएगी ये तो आने वाला वक्त्ा ही बताएगा लेकिन अजीत अपने हीरो का बचाव इस प्रकार कर रहे है जैसे कि वाकई में वे एक क्रिकेटर हो।
अजीत ने कहा,'' एक निर्माता-निर्देशक होने के नाते मैं नही जानता कि नाम बदलने से उसका करियर अच्छा होगा या नही पर मैं इतना जानता हूं कि वो एक अच्छा अभिनेता है और मेरी फिल्म में उसने बेहतर काम किया है। उसने अपना नाम नही बदला है बल्कि अपने असली नाम को अब रखने जा रहा है जो कि उसके पासपोर्ट में भी है मैं जानता हूं कि उसकी फिल्म लव स्टोरी 2050 असफल रही लेकिन उस वक्त तक मैं फिल्म विक्ट्री की आधी शुटिंग खत्म कर चुका था। एक निर्देशक होने के नाते मैं इस बात में यकीन करता हूं कि असफलता से सफलता की ओर पहुंचा जा सकता है।''
बताया जा रहा है कि फिल्म विक्ट्री हालीवुड फिल्म 'रूकी' और 'चैरियट ऑफ फायर' पर आधारित है जिसमें एक गरीब लड़के की कहानी है जिसके सपने बहुत उंचे होते है।


Click it and Unblock the Notifications











