काले हिरन मारने वालों को 'पद्म अवार्ड' देती है सरकार: मे‍नका गांधी

रांची। बीजेपी की सांसद और जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली मेनका गांधी का कहना है कि जंगली जानवर जैसे काले हिरन का शिकार करने वाले सेलिब्रिटी को एक आम आदमी की तुलना में दस गुना कड़ी सजा देने का प्रावधान किया जाना चाहिए। जिससे कि कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्‍मत न कर सके। मेनका ने यह बयान उस घटना के संदर्भ में दिया, जिसमें फिल्‍म कलाकार सलमान खान, सैफ अली खान, तब्‍बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर काले हिरन का शिकार करने का आरोप है और इस मामले की सुनवाई कल न हो सकने के कारण अब 23 मार्च को होगी।

मेनका ने सरकार का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ऐसे लोगों को 'पद्म अवॉर्ड' दे देती है जिन पर कई संगीन आरोप लगे होते हैं। गौरतलब है कि काले हिरन के शिकार मामले में आरोपी कई सितारों को पद्म अवार्ड दिया गया है।

Kareena Saif

मेनका ने इस बात का भी विरोध किया है कि कई बार जानवरों से अधिक दूध पाने के लिए उनको ऑक्‍सीटोसिन का इंजेक्‍शन दिया जाता है। इससे जानवर शारीरिक रूप से तो कमजोर होते ही हैं साथ ही यह दूध पीने वालों को कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

मेनका का कहना है कि जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। जिससे कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र इन जंगली जानवरों को कोई मार न सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X