मंदिरा की डिजाइन की गयी साड़ी पहनेंगी तो रेखा खो जाएंगी!

मंदिरा बेदी ने अपनी इस चाहत को हाल ही में एक इवेंट के दौरान जाहिर किया। जब मंदिरा ने कहा कि वो अपना खुद का एस स्टोर खोलना चाहती हैं जहां से लोग साड़ियां खरीद सकेंगे। मंदिरा इससे पहले भी अपने द्वारा डिजाइन की गयी साड़ियों की रेंज जारी कर चुकी हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने द्वारा डिजाइन की गयी साड़ियों को अपने स्टोर में रखने की सोची है। साथ ही मंदिरा ने ये भी कहा कि उनका एक सपना है कि वो रेखा जी के लिए साड़ी डिजाइन करें। अगर रेखा जी मंदिरा की इस इच्छा को सुन रही हैं और वो भी कुछ चेंज चाहती है तो वो जरुर मंदिरा को कॉनटेक्ट करेंगी।
लोगों की इस सोच से तो यही लगता है कि हो सकता है वो नहीं चाहते कि उनकी चहेती रेखा जी को कोई बदलने की कोशिश करे क्योंकि रेखा जी की खूबसूरती आज भी सालों पहले जैसी नज़र आती है और लोग नहीं चाहते कि उस खूबसूरती में कोई भी बदलाव आए। आज भी जब रेखा जी तैयार होकर निकलती हैं तो यही लगता है कि उमराव जान का जमाना अभी भी चल रहा हो। लेकिन मंदिरा बेदी रेखा जी के इस ठहरे हुए स्टाइल को बदलना चाहती हैं उन्हें लगता है कि रेखा जी शायद उनकी डिजाइन की गयी साड़ियों में ज्यादा खूबसूरत और बिल्कुल दिवा की तरह दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications